खून साफ करने के लिए चमत्कारिक दवा:-
रक्त हमारे शरीर में पोषक तत्वों की पूर्ति करने एवं शरीर के निर्माण में सहयोग का कार्य करता है , लेकिन दूषित रक्त शरीर में विकृति फैलता है
इसका पहला असर हमारी त्वचा पर दिखाई देता है , जैसे चेहरे पर फोड़े – फुंसियाँ होना , त्वचा पर खुजली , दाद आदि , इन सभी समस्याओं को दूर करने के लिए आयुर्वेदिक दवा , स्किन क्रीम आदि का प्रयोग करते है लेकिन फिर भी ये जल्दी से ठीक नहीं होते
रक्त शोधक क्वाथ
चोपचीनी – 50 ग्राम
उन्नाव – 50 ग्राम
आंवला – 50 ग्राम
हरड – 50 ग्राम
बहेड़ा – 50 ग्राम
सफ़ेद चन्दन – 50 ग्राम
लाल चन्दन – 50 ग्राम
ब्रह्मदंडी – 50 ग्राम
इन सभी को ऊपर बताई गई मात्रा में ले आएं अब इनको हल्का दरदरा कूटकर तुलसी रस तथा मकोय रस की दो भावना देकरसुरक्षित रख लें अब इस दर्दरे चूर्ण में से एक बड़ा चम्मच एक ग्लास पानी में रात भर के लिए भिगों दे , सुबह पानी को आग पर गरम करे , जब पानी आधा ग्लास बचे तो इसे उतार कर ठंडा करले , इस क्वाथ को छान कर पीना है|
सेवन की विधि
इस क्वाथ का प्रयोग सुबह के समय करना चाहिए ,अगर आप क्वाथ को सीधा न पी सके तो इसमें 10 ग्राम शहद मिलाकर सेवन कर सकते है
लाभ
खून की खराबी अर्थात रक्त अशुद्धि मे इस क्वाथ का प्रयोग करने से जल्द ही रक्त शुद्ध होने लगता है , रक्त की अशुद्धि के कारण होने वाली खुजली, चेहरे की फोड़ा – फुंसी, दाद, पिम्पले आदि सभी विकार दूर होते है , साथ ही खून शुद्ध होने से कब्ज, चर्म रोग, शारीर में बढ़ा हुआ पीत, कमजोर शरीर एवं चक्कर आना आदि समस्याएँ जड़ से खत्म हो जाती है।
इस ब्लॉग में आप आयुर्वेद के बारे में पढ़ेंगे और आयुर्वेद के द्वारा हम कैसे बड़ी से बड़ी बीमारी का इलाज कर सकते है और अपने और अपने परिवार के स्वस्थ का ध्यान रख सकते है ! हमें कब क्या खाना चाहिए क्या नहीं खाना चाइये, किस वस्तु के साथ क्या इस्तेमाल करना है और क्या नहीं ! हमें आशा है की आप को हमारे द्वारा दी गयी जानकारियाँ पसन्द आयेगी ! धन्यवाद
Thursday, July 10, 2025
खून साफ करने के लिए चमत्कारिक दवा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
दांत दर्द या मुंह की बदबू
दांत दर्द या मुंह की बदबू का आसान उपाय ● दन्त व मुख समस्या से ग्रस्त व्यक्ति का जीवन काफी कष्टमय रहता है, उसे कुछ भी अछा नहीं लगता आपको य...
-
कुछ रामबाण घरेलू नुक्से 1. कान दर्द - प्याज पीसकर उसका रस कपड़े से छान लें। फिर उसे गरम करके 4 बूंद कान में डालने से कान का दर्द समाप्त हो...
-
दांत दर्द या मुंह की बदबू का आसान उपाय ● दन्त व मुख समस्या से ग्रस्त व्यक्ति का जीवन काफी कष्टमय रहता है, उसे कुछ भी अछा नहीं लगता आपको य...
-
ढीलापन व पूरी कड़क न होना लंबे समय से तनाव कम रहना, जल्दी ढीलापन, टाइमिंग की कमी, अल्प उत्तेजना जैसी समस्या हो तो यह पारंपरिक संयोजन बेहद ला...

No comments:
Post a Comment