Thursday, February 4, 2021

आंखों में भारीपन और थकान है तो जरा संभल कर - इनकी करें देखभाल/ Be careful take care



आंखों भारीपन और थकान है तो जरा संभल कर - इनकी करें देखभाल

1 - रात्रि में देर तक जागना और सूर्योदय के बाद देर तक सोना आंखों के लिए हानिकारक होता है। अगर किसी कारण से देर रात तक जागना ही पड़े तो हर घंटा-आधा घंटे में एक गिलास ठंडा पानी पीता रहना चाहिए।

2 - हमेशा सुबह सूर्योदय होने से पहले ही उठें और उठते ही मुंह में पानी भरकर बंद आंखों पर 20-25 बार ठंडे पानी के छींटे मारें। याद रखें, मुंह पर छींटे मारते समय या चेहरे को पानी से धोते समय मुंह में पानी भरा होना चाहिए।

3 - बहुत दूर के पदार्थों या दृश्यों को देर तक नजर गड़ाकर न देखें, तेज धूप से चमकते दृश्य को न देखें, कम रोशनी में लिखना, पढ़ना व बारीक काम न करें।

4 - आंखों को गर्म पानी से नहीं धोना चाहिए, इससे आंखों को नुकसान होता है।

5 -  नींद, आंखों में भारीपन, जलन या थकान महसूस हो तो काम तत्काल आंखों को बंद कर उन्हें थोड़ा विश्राम दें।

6 - आंखों को धूल, धुएं, धूप और तेज हवा से बचाना चाहिए।

 7 - कभी-कभी रोना आंखों के लिए फायदेमंद होता है। इससे मन के साथ-साथ आंखों की भी सफाई होती है 

8 - धूप, गर्मी या श्रम के प्रभाव से शरीर गर्म हो तो चेहरे पर ठंडा पानी न डालें। थोड़ा विश्राम कर पसीना सुखाकर और शरीर का तापमान सामान्य करके ही चेहरा धोएं।

9 -  लगातार आंखों से काम ले रहे हों तो बीच में 1-2 बार आंखें बंद कर, आंखों पर हथेलियां हलके-हलके दबाव के साथ रखकर आंखों को आराम देते रहें। 

---------------------------------------------

If the eyes are heaviness and fatigue, be careful - take care of them

 1 - Waking up late at night and sleeping late after sunrise is harmful to the eyes.  If for some reason you have to stay awake till late night, then one glass of cold water should be drunk every hour and half hour.

 2 - Always wake up before sunrise in the morning and after getting up, fill the mouth with water and splash cold water on the closed eyes 20-25 times.  Remember, the mouth should be watery while splattering or washing the face with water.

 3 - Do not look too far for the distant substances or scenes, do not watch the scene shining with the strong sun, do not write, read and work in low light.

 4 - Eyes should not be washed with hot water, this causes damage to the eyes.

 5 - If you feel sleepy, heaviness in the eyes, burning sensation or fatigue, close the eyes immediately and give them some rest.
 
6 - Eyes should be protected from dust, smoke, sunlight and strong wind.

  7 - Sometimes crying is beneficial for the eyes.  This cleanses the mind as well as the eyes.

 8 - If the body is hot due to the effects of sun, heat or labor, do not put cold water on the face.  Wash the face only after taking some rest and drying the sweat and normalizing the body temperature.

 9 - If you are constantly working with the eyes, then close the eyes 1-2 times in between, keep the palms on the eyes with light pressure and keep the eyes relaxed.

 

No comments:

Post a Comment

सर्दी स्पेशल

  1-           कामोत्तेजक व स्तंभक योग व बाजीकरण योग सफेद मूसली 40 ग्राम काली मूसली 40 ग्राम गिलोयसत्व 40 ग्राम सोंठ 40 ग्राम छोटी...